अशोक वर्मा
मोतिहारी : हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत गांव- गांव में जनसंवाद आयोजित की जायेगी! माले
गरीब जनता को फ्री विजली और रोजी -रोजगार के लिए 2 लाख रुपए देने की सरकार गारंटी करें!
आज छौड़ादानो-मोतिहारी रोड में अवस्थित माले अंचल कार्यालय परिसर में अंचल कमिटी की मीटिंग रूपलाल शर्मा के अध्यक्षा में की गई!
माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने संबोधन के क्रम में कहा कि देश में जनता की आजादी व आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार नये काले कानून लेकर आई है!जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा!पूर्व में महागठबंधन सरकार द्वारा जातीय गणना कराने से आर्थिक आकलन अनुसार 6 हजार से कम आय वाले परिवारो की संख्या 94 लाख पाया गया!उन्हें लघु उद्यमी योजना के तहत रोजी-रोजगार के लिए 2 लाख रुपए देने की वादा मुख्यमंत्री जी निभाये!विजली कंपनियो की मनमानी पर रोक लगाएं!डबल इंजन की सरकार व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के आरोप के बहाने बड़े पैमाने पर गरीबो को उजाड़ने की धमकिया दी जा रही है!नरायण चौक पकड़िया के सैकड़ो पर्चेधारियो को नोटिस संविधान का उल्लंघन है!न्याय के हकदारो और माले को मंजूर नहीं है!जनविरोधी अंचलाधिकारी छौड़ादानो को सरकार हटाए!
आगामी 16 जुलाई 2024 को पटना के रविंद्र हॉल में भाकपा माले का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित है!जिसमे शामिल होने का आह्वान किया गया!बैठक में राजकुमार शर्मा, उपेंद्र सहनी, सरपंच मनोज कुमार सिंह, रामभरोस पासवान, अतिउल्लाह मियां, अकबर, सिन्धू देवी, विनोद पंडित, अवधेश पंडित, सोनालाल ठाकुर शामिल थे!
177
