खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां उस समय हरकंप मच गया जब एक महिला का शव बोरा में बंधा हुआ बरामद हुआ है। घटना की सुचना पुरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर स्थानिय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। स्थानिय लोगो ने मामले की सुचना पुलिस को दी जिसके बाद सुचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
आपको बता दे कि यह पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोर लेन के समीप का है, जहां राहगीरों ने सड़क किनारे एक महिला का शव में बोरे में बंधा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को बोरे से बाहर निकला गया। शव काफी पुराना था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव से दुर्गंध आ रहा है। टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष असमीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
205
