बिहार बिग ब्रेकिंग: बेतिया में गंडक के पानी में 24 घंटे से 60 लोग फंसे, SDRF रेस्क्यू में जुटी

Live News 24x7
2 Min Read

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेतिया जिले से सामने आ रही है जिले के बगहा में गंडक नदी पार करके खेतों में काम करने गए लगभग 60 मजदूर बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। बेतिया से आई एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ये मजदूर खेतों में काम करने गए थे। इधर अचानक गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और वे चारों तरफ से पानी में घिर गए। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जो अब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि कल सुबह से सभी भूखे हैं, जिनके खाने के लिए गुड और चूड़ा भी अब टीम के साथ भेजा जा रहा है। बगहा के स्थानीय प्रशासन ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए सभी आवश्यक उपकरणों के साथ तैयारी की है। टीम के सदस्य नावों और अन्य बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और जल्द से जल्द फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

179
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *