मुजफ्फरपुर के सकरा में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनो बाइक सवार की हालत गंभीर

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी से दुबहा जाने वाली सड़क पर दो बाइक सवार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही इस हाइसे में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान दुबहा गांव निवासी शिवशंकर राय के पुत्र गौतम कुमार एवं पिपरी गावं निवासी रंजीत पासवान के पुत्र अबोध कुमार के रूप में हुई है।

वही आपको बता दे कि घटना के बाद मौके पर स्थानिय लोगो की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद मामले की सुचना सकरा थाना को दी गई। वही सुचना पर पहुची पुलिस ने आनन फानन में दोनो घायलो को ग्रामीणो की मदद से सकरा रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की गंभीर स्थती को देखते हुए डाक्टरों ने दोनो को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

235
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *