बिहार में आम तोड़ने के विवाद में मा और बेटे को कुदाल से काटा, दोनो की हुई मौत

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के मधुबनी जिले से दिल को झकझोड़ देने वाला एक मामला सामने आया है जहां महज आम तोड़ने के विवाद में मां और बेटे की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के झौआ गांव की है। वही डबल मर्डर के बाद से गांव में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विजय यादव और उसकी 45 वर्षीय मां सोनी के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विजय की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि, सोनी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद भैरव स्थान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुंदर यादव के बेटे सरोज यादव को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंदर यादव और उसकी पत्नी घर छोड़ कर फरार है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आम को लेकर विवाद हुआ था। जमीन बंटवारे के बाद जमीन आरोपी सरोज यादव के हिस्से में चला गया, लेकिन आम का पेड़ मृतक विजय यादव के हिस्से में था। विजय ने चार-पांच दिन पहले आम तोड़ा था। इससे आरोपी गुस्से में आकर कुदाल से काटकर दोनो की हत्या कर दी।

वही इस घटना को लेकर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी सरोज यादव और उसका पिता सुंदर यादव गुजरात से देर रात गांव पहुंचा था। घरवालों ने आम तोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने माता-पिता के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

54
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *