- रक्तदान कर रक्त की कमी को करें दूर: डॉ दिलीप
गया।रविवार को पुरानी गोदाम स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती भवन मे मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ दिलीप कुमार पांडेय के निर्देशन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया है। मारवाड़ी युवा मंच, गया शाखा के अध्यक्ष रितेश धानुका ने बताया की अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए यह आयोजन किया गया है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता होना जरूरी है क्योंकि रक्त कहीं फैक्ट्री में नहीं बनता है बल्कि एक इंसान से लिया जाता है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। एकदिवसीय रक्तदान शिविर में युवक एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ दिलीप कुमार पांडेय ने रक्तदाताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं है। यह अनमोल है। मौजूदा दौर में रक्त की कमी के कारण लोगों की जाने जा रही है। इसके लिए हम सब मिलकर दूसरों को जीवनदान करने के लिए रक्तदान करें। ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों एवं आपात स्थिति में रक्त की बेहद जरूरत होती है।परियोजना अध्यक्ष विकाश शर्मा ने बताया की रक्तदान करना बहुत जरूरी है, एक तो इससे दुसरो की जान बचती है, दूसरा खुद को भी इससे फ़ायदा है,रक्तदान करने से शरीर मे नया खून बनता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा 85 % तक कम हो जाता है।इस मौके पर विनोद जसपुरिया, रितेश अग्रवाल, बिपिन केजरीवाल, प्रदीप धानुका, धीरज सराफ, विकाश अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,शिव अग्रवाल, दीपिका सिंघानिया , अमित पचेरीवाला, सौरव लोहानी, रोहन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।
195
