गया। शक्तिपीठ माता मंगला गौरी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद की ओर से हनुमान चालीसा केंद्र में राम भक्तों के द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। सर्वप्रथम हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर माल्यार्पण किया गया है। मंगला गौरी हनुमान चालीसा
केंद्र की संचालिका वीणा गिरी ने सस्वर हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ कर हनुमान जी की स्तुति की है।इस दौरान आसपास के महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया है। हनुमान चालीसा की चौपाइयां, जय श्री राम जय हनुमान के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा है।वही भक्तों ने महा आरती कर भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है।इस मौके पर सरिता त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने नियमित रूप से हनुमान चालीसा केंद्र का विस्तार करने का निर्देश दिया है।इनके मार्गदर्शन में गया शहर के विभिन्न मोहल्ले में हनुमान चालीसा केंद्र खोला जा रहा है। वर्तमान में लगभग सात जगहों पर हनुमान चालीसा केंद्र सफलतापूर्वक चल रहा है जिसमें सनातनी बंधुओं का अपार सहयोग मिल रहा है।
208
