किशोर किशोरी सशक्तिकरण  कार्यक्रम आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
चकिया : महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत चकिया प्रखंड के बरमादिया पंचायत स्थित बलोचक गांव में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत किशोर किशोरी समूह के बीच बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चकिया कुमारी श्वेता ने बरमदिया पंचायत के सभी किशोर किशोरी समूह के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कम उम्र की शादी परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। इसलिए जब बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैर पर खड़े हो जाएंगे तभी उसकी शादी अच्छी भी लगती है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे विद्यालय में होंगे तब कम उम्र में शादी नहीं होगी। जब लड़किया पढ़ कर नोकरी पेशा में जाएंगी तो दहेज  में भी कमी आएगी। उन्हों ने स्टूडेंट कैरेडिट कार्ड सहित सरकार के अन्य संचालित योजनाओं का लाभ उठा अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने  किशोर किशोरी समूह के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि किशोर किशोरी में नेतृत्व, आत्मविश्वास, जागरूकता और क्षमता विकास करना जिससे वे वास्तिविक एवं सामाजिक परिस्थितियों का  सामना करके उनका व्यवहारिक हल ढूढ़ सके। बाल बाल विवाह, दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं उसके कानूनी प्रधानों से अपने परिवार एवं तोला के लोगों को जागरूक कर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोगी बन सके। उन्होंने कहा कि किशोर किशोरी के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अपने क्षेत्र के लोगों को अवगत कराना समूह के उद्देश्यों में शामिल है।
  इस अवसर पर उड़ान परियोजना के प्रखंड समन्यवक जितेंद्र कुमार सिंह, लेडीज़ सुपरवाइजर हेना कौसर, विकास मित्र कविता कुमारी,सेविका मधु देवी, किशोर किशोरी निधि कुमारी, काजल कुमारी,  अभिलाषा कुमारी, हर्ष राज, विनय कुमार, रोशन कुमार सुहाना खातून, नेहा खातून, रितिका , वंदना, राजनंदनी,जोया खातून, नाज़िया,साजिया खातून, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, चम्पा कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी,रोशनी कुमारी सहित 50 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए।
227
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *