कृषक विकास समिति ने किया 30 दिवसीय हाउस वायरिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  नाबार्ड प्रायोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम वन हाउस वायरिंग कोर्स   30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषक विकास समिति मोतिहारी द्वारा  चिलवनीया  में संचालन किया गया जिसका उद्घाटन कृषक विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद तथा आईडीबीआई बैंक अधिकारी संदीप कुमार एवं सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित करते हुए कृषक विकास समिति मोतिहारी के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने प्रशिक्षाणथियों को नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल हो सके। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार हेतु बैंक से लोन दिलाने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रशिक्षण  प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे युवाओं को बड़े-बड़े शहरों में नव निर्मित मकानों एवं बड़ी-बड़ी कंपनियों में  हाउस वायरिंग का काम करके रोजगार आसानी से मिल सकेते  इससे बेरोजगारी दूर होगी तथा देश का विकास होगा  और बेरोजगार युवक आत्मनिर्भर बन सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईडीबीआई बैंक के अधिकारी संदीप कुमार एवं सुमित कुमार अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इच्छुक युवाओं को आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाने तथा रोजगार हेतु युवाओं को बैंक ऋण दिलवाने का आश्वासन दिया ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके ।
कार्यक्रम में नारायण कुमार, विनोद पासवान ,संत लाल गुप्ता इत्यादि ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।
205
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *