बिहार के मंत्रियों को जिला आवंटित

Live News 24x7
1 Min Read
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला आवंटित किया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.  मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिला आवंटित किया गया है.
मंत्री विजेंद्र यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय जिला आवंटित किया गया है.
मंत्री नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर, दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी मंडल को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण और जनक राम को पश्चिमी चंपारण जिला आवंटित किया गया है.
हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयन्त राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सादा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है.
346
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *