जीकेसी 27 नवंबर को मनाएगा हरिवंश राय बच्चन की जयंती, ‘कविताई एक दुपहरी’ में सजेगी कविता और संगीत की महफिल

Live News 24x7
3 Min Read
पटना  : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से हिंदी साहित्य के महान कवि एवं पद्म भूषण डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती के अवसर पर 27 नवंबर को ‘कविताई एक दुपहरी’ नाम से विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे रॉयल गार्डन अपार्टमेंट, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में आयोजित होगा। इसमें राज्य के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा हरिवंश राय बच्चन की कविता की प्रस्तुति होगी। कविता पाठ के साथ साथ बच्चन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
 जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के ऐसे कालजयी हस्ताक्षर हैं, जिनकी रचनाओं में जीवन दर्शन, मानवीय संवेदना और संघर्ष की अद्भुत अभिव्यक्ति मिलती है। ‘मधुशाला’ जैसी अमर कृति ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। उनकी जयंती पर ‘कविताई एक दुपहरी’ का आयोजन साहित्य और संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जगाने के साथ ही महान साहित्यकार को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन की कविताएं जीवन के विविध रंगों और मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से अभिव्यक्त करती हैं। ‘कविताई एक दुपहरी’ के माध्यम से उनकी साहित्यिक विरासत को याद करना और युवा पीढ़ी में कविता एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना सराहनीय प्रयास है।
जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी जयंती पर यह आयोजन साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने की अच्छी पहल है।
जीकेसी के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष कला-संस्कृति प्रकोष्ठ प्रेम कुमार ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। ‘कविताई एक दुपहरी’ उनके साहित्यिक योगदान को नमन करने और नई पीढ़ी को हिंदी कविता से जोड़ने की सुंदर पहल है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राश दादा राश ने बताया कि आयोजन में हरिवंश राय बच्चन की कालजयी कविताओं का काव्यपाठ, ‘मधुशाला’ की चुनिंदा पंक्तियों की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा उनकी रचनाओं पर आधारित गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सदाबहार हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां होंगी।
जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान ने बताया कि कार्यक्रम के सह संयोजक कुमार संभव, राकेश कुमार, अश्वनी वर्मा और स्मिता वर्मा हैं। मंच संचालक श्वेता सुरभि, अजय अम्बस्ठ और पल्लवी विक्की हैं।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *