लगातार तीसरी बार सारण जिले के प्रभारी मंत्री बने सुमित कुमार सिंह

Live News 24x7
2 Min Read
छपरा। बिहार सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू भाजपा सरकार ने सारण जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद मंत्री बनने के बाद सुमित कुमार सिंह पहली बार भाजपा जदयू सरकार में सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए थे उसके बाद 17 महीने की महागठबंधन सरकार में भी सुमित कुमार सिंह को सारण जिले का ही प्रभारी मंत्री बनाया गया था अब लगातार तीसरी बार सुमित कुमार सिंह को सारण जिले का प्रभार मिला है। सुमित कुमार सिंह के मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने लगातार तीसरी बार जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर सुमित कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सारण जिले में कई सारे विकास के कार्य हुए हैं अपने तीसरे कार्यकाल में जिला के विकास कार्यों को और ज्यादा गति प्रदान करेंगे। सुमित कुमार सिंह को जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बनियापुर के विधायक केदारनाथ सिंह तरैया के विधायक जनक सिंह पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह, वरीय भाजपा नेता सोनपुर ओम कुमार सिंह दीप कुमार सिंह युवराज सिंह राज सिंह ऋतुराज सिंह आईपीएल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह, मढ़ौरा विधानसभा के लोजपा रामविलास के प्रत्याशी रहे विनय कुमार सिंह भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह समेत कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है। मौजूदा बिहार विधानसभा में सुमित कुमार सिंह इकलौते निर्दलीय विधायक है तथा 2020 से लगातार बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।
75
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *