अविवाहित है अक्षरा सिंह अभिनय से कम विवादों के कारण ज्यादा है चर्चा में

Live News 24x7
3 Min Read
अनूप नारायण सिंह 
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने फ़िल्मी करियर को लेकर काम विवादों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही है अपने 10 साल के फिल्मी करियर में अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ा दोनों ने फिल्मी पर्दे पर कमाल किया फिर दोनों के बीच जब दरार आई तो मामला काफी गंभीर हो गया दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद के हालात सबको पता है पवन सिंह हाल ही में निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो उनके खिलाफ प्रचार करने से अक्षरा सिंह ने मना कर दिया हालांकि अक्षरा जनसुराज वाले प्रशांत किशोर के खेमे में है। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह और पिता विपिन सिंह भी फिल्मों से जुड़े हुए हैं यानी बचपन से ही अक्षर को घर में ही फिल्मी माहौल मिला भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन के साथ भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने वाली अक्षरा सिंह छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय प्रतिभा का धमाल दिखा चुकी है। पवन खेसारी के बाद अक्षरा सिंह भोजपुरी की तीसरी ऐसी स्टेज परफॉर्मर है जो सबसे ज्यादा पैसा डिमांड करती है। हालांकि पवन सिंह के साथ जोड़ी टूटने के बाद अक्षरा के हाथ कोई भी बड़ी ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म नहीं लगी अक्षर रहती है कि कुछ लोग इंडस्ट्री में उन्हें बर्बाद करने में ही लगे हुए हैं कई बड़ी फिल्मों से उन्हें किसी के कहने पर निकाल दिया गया नए प्रोजेक्ट में लिया नहीं जाता है बड़ी कंपनियां गाना रिलीज नहीं करती है इसलिए उन्होंने खुद की कंपनी तक बना ली है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की सबसे सफलतम फिल्मी जोड़ी के रूप में देखी जाती है पर कई लोगों को यह बात पता नहीं की अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक जाट के नहीं है पवन सिंह जहां राजपूत जाति के हैं वही अक्षरा सिंह अति पिछड़ा समुदाय से आती है। पवन सिंह के साथ जोड़ी टूटने के बाद अक्षरा का नाम कई फिल्मनिर्माता के साथ भी जुड़ा है विवादों से पुराना नाता रहा है पर बावजूद इसके अक्षरा ने खुद के दम पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है और बिहार की लड़कियों के लिए एक नया रास्ता भी खोल दिया है फिल्मों के साथ ही साथ अक्षर अपने फैशन बिजनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही है और इसी कड़ी में पटना में उन्होंने अपना सैलून तक खोला है।
89
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *