ऐतिहासिक गांधी म्यूजियम में गूंजा ’20 साल बेमिसाल’, श्याम रजक और राजू बरनवाल ने किया भव्य शुभारंभ

Live News 24x7
3 Min Read
गयाजी। गयाजी के ऐतिहासिक गांधी म्यूजियम में आज एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया है। ’20 साल बेमिसाल’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जदयू महानगर जिला अध्यक्ष राजू बरनवाल शामिल हुए हैं।
समारोह की शुरुआत जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और मा विधायक  श्याम रजक जी एवं महानगर जिला अध्यक्ष राजू बरनवाल, प्रदेश महासचिव  चंदन कुमार सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा , अरविंद सिंह, कुंडल वर्मा, मौलाना उमर नूरानी  सहित अन्य गण्यमान्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा है।
दो दशकों की विकास यात्रा का हुआ स्मरण
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से बीते 20 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों, राजनीतिक व सामाजिक संघर्षों और बिहार के विकास की यात्रा को समर्पित था। वक्ताओं ने बीते दो दशकों में हुए बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला है। राजू बरनवाल ने इस आयोजन को कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया है।
प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों,
बुद्धिजीवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समारोह के सफल आयोजन पर महानगर जिला अध्यक्ष राजू बरनवाल ने वहां मौजूद सभी सम्मानित साथियों और प्रबुद्ध जनों का हृदय से आभार प्रकट किया है।
न्याय के साथ विकास के ’20 साल बेमिसाल’!
गया के ऐतिहासिक गांधी म्यूजियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जीबी रोड, गया रमना स्थित अपने आवास ‘समर्पण भवन’ से जदयू के हजारों समर्पित साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ एक विशाल रोड शो करते हुए हम सभी कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे। रोड शो के दौरान साथियों का उत्साह और जनता का अटूट विश्वास यह बता रहा था कि बिहार की विकास यात्रा को लेकर जन-जन में कितना उत्साह है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास के इन बेमिसाल 20 वर्षों की उपलब्धियां हर बिहारी के चेहरे पर मुस्कान बनकर चमक रही हैं।
इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित सभी साथियों और गया की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद!
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *