एसएसबी सेक्टर मुख्यालय ने किया पौधारोपण

Live News 24x7
2 Min Read
गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंजय कुमार रजक , द्वितीय कमांडेंट , क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), एस. एस. बी. गया (बिहार) के मार्गदर्शन में क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), एस.एस.बी. गया (बिहार) द्वारा संत निरंकारी आश्रम के समीप सड़क के किनारे स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया तथा स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण के सबंध में जागरूक किया गया और बताया गया की पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई से वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है एवं प्रकृति पर प्रतिकूल दुस्प्रभाव पड़ रहा है साथ ही वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषण के चलते लोग तमाम असाध्य बिमारियों के शिकार हो रहे है। पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन निरोग वखुशहाल रहेगा, सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इससे जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजोंपर प्रतिकूल असर हो रहा है। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, लोगों को इसके प्रति जागरूक करनाहै ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ना किे पेड़ों की कटाई। जिस तरह से देश में विकास कार्य हो रहा है,राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यमार्ग एवं ग्रामीण सड़क के बनने से कई पेड़-पौधों की कटाई बड़ी मात्रा में की जा रही है ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़-पौथे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पी्ढ़ी कैसे बचेगी ऐसे में हमें एकजूट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा तथा वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण करना होगा।इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), एस. एस. बी. गया के सह- अधिकारी, दुर्गा प्रसाद यादव, उप कमांडेंट, व्यंकट रमण मिश्रा उप कमांडेंट, सहित बलकर्मी, एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।
154
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *