खबर बिहार के भागलपुर जिले का है जहां जिले के नवगछिया में दो बच्चों की मां को ऑनलाइन लूडो गेम खेलते-खेलते एक युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद महिला अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के पास युपी पहुंच गई। उधर, महिला के पति ने भी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही चुपके से दूसरी महिला से शादी कर ली।
इतना ही नहीं जब पहली पत्नी को दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वो सीधे प्रेमी को छोड़ ससुराल पहुंच कर भरण पोषण का खर्च मांगने लगी। आपको बता दे कि पति-पत्नी का यह अजीबो-गरीब मामला नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है।
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। उक्त मामले को लेकर जब महिला से पूछा गया तो उसने बताया कि मेरी शादी 2018 में बलहा निवासी गौतम कुमार से हुई थी। इनकी मां, बहन और भौजाई मुझे बहुत परेशान करती थी। इसी बीच ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते युपी के एक लड़के से प्रेम हो गया। इसके बाद प्रेमी से मिलने चली गई थी। लेकिन पति ने बिना तलाक लिए चुपके से 17 मई 2024 को दूसरी शादी कर ली।
महिला ने कहा कि अब मेरी यही मांग है कि अगर पति ने चुपके से शादी कर ली है तो इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमें रखना चाहे तो रखे नहीं तो बच्चा सहित मेरा भरण पोषण का खर्च उठाए, क्योंकि मैं तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित हूं।
वहीं, इस मामले में पति गौतम कुमार ने पहली पत्नी को रखने से इनकार कर दिया है। गौतम कुमार ने कहा कि 2022 में पूजा मेरी गैर मौजूदगी के घर से भाग गई थी। मैं हैदराबाद में काम करता हूं। पहली बार वो 2022 में भागी। तब वो 2.5 महीने अपने प्रेमी के साथ रही। जब मुझे जानकारी मिली तो मैं इसको ढूंढने के लिए सूरत भी गया। लेकिन जब इसका कुछ पता चला तो मैं वापस से हैदराबाद मजदूरी करने चला गया। 2.5 महीने के बाद यह वापस फिर मायके आई। वहां से उसके परिजनों ने कॉल कर मुझे बोला कि इससे गलती हो गई है। इसको ले जाओ। इसके बाद हमने उसे माफ कर दिया और घर लेकर आ गए।
पति गौतम ने आगे बताया कि दोबारा फिर ये 7 महीने बाद प्रेमी के पास भागी। जिसके कुछ समय बाद इसे वापस रक्षाबंधन पर इसके घर वाले लेकर आए। राखी बांध कर महिला तीसरी बार भागी, जिसके बाद अब हम इसको अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं हैं। बच्चों को अपने पास रखने के लिए हम तैयार हैं।
वहीं, महिला का कहना है कि एक बार हमने गलती की है। हम एक ही बार भागे हैं। दूसरी बार जब भाग कर प्रेमी के पास गए तो वो गलत हरकत करने लगा। इसके बाद हम मौसी के पास चले गए। हम लुधियाना में 8 महीना मौसी के पास रहे। मेरा पति झूठ बोल रहा है।
क्राइम खबर के लिए भागलपुर से साक्षी ठाकुर की रिपोर्ट
320
