नाला नालियों की सफाई कराएं इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें। : नगर आयुक्त

Live News 24x7
4 Min Read
  • मंत्री एवं प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सख्त निर्देश
गया। अभिलाषा शर्मा, नगर आयुक्त गया नगर निगम की अध्यक्षता में गया नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाला,नालियों की सफाई एवं शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
नाला,नाली की सफाई टी समीक्षा के क्रम में बैठक में बताया गया की अधिकतर वार्ड में नाला एवं नालियों की सफाई लगभग 60 प्रतिशत हो गई है एवं युद्धस्तर पर चल रही है। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ वार्ड, वार्ड नं 9,10,23,24, 27,29 आदि में नाली की सफाई की प्रगति धीमी है, वैसे वार्ड के सफाई जमादार एवं सफाई जोनल प्रभारी को स्पष्टीकरण करके चेतावनी दिया जाय की यदि 31.5. तक वे सफाई नहीं कराते हैं तो वैसे जमादारों को हटाते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करें।  मंत्री एवं प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सख्त निर्देश दिया गया है कि 31.5 तक  नाला नालियों की सफाई कराएं एवं इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
सभी नाला नाली की सफाई हेतु 31 का डेड लाइन दिया गया है।
नोडल पदाधिकारी सफाई को निर्देश दिया गया कि कम प्रगति वाले वार्ड के जमादारों के कल ही बैठक कर निर्देशित करें की 31 मई तक सफाई कराएं अन्यथा आपदा के तहत कारवाई की जाएगी।
गैंग प्रभारी एवं वाहन प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वाहनों से प्रथम पाली में मुख्य पथ एवं वार्ड से कूड़ा का उठाव कराया जाए एवं द्वितीय पाली में सभी गाड़ियों से नाला नाली सिल्ट का उठाव कराएं।मशीनों से नाला की सफाई की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सुपर सकर, डेसिल्टिंग, डंपटैंक आदि मशीनों से दोनो शिफ्ट में कार्य कराएं। तीन डंप टैंक है, अतः तीनों से कल से ही दो शिफ्ट में कार्य कराएं।सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी एवं मुख्य सफाई निरीक्षक को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा के छिड़काव हेतु   रूट चार्ट बनाकर कल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, उसका ट्रैकिंग कराने का भी निर्देश दिया गया है।
लोक स्वच्छता पदाधिकारी , मुख्य सफाई निरीक्षक, स्टोर प्रभारी एवं शमीम आलम को सभी पंपिंग सेट एवं अन्य खराब पड़े सामानों को कल स्टोर में जांच कर अविलंब मरम्मती कराकर कार्यरत कराने का निर्देश दिया गया है।
नोडल पदाधिकारी सफाई एवं मुख्य सफाई निरीक्षक को जल जमाव वाले वोरेबल स्थलों को चिन्हित कर कल तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।इस बैठक में बताया गया कि अत्यधिक बारिश होने पर यदि चार घंटे के अंदर पानी नहीं निकलता है तो वह जल जमाव की स्थिति होगी, एवं ऐसे जगहों पर क्युआरटी लगाकर अविलंब सफाई कराई जाए।इस समीक्षा बैठक में उप नगर आयुक्त, नोडल पदाधिकारी सफाई, सभी सहायक लोक स्वक्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई जोनल प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।गया नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों के सुविधा हेतु जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर शिकायत दर्ज कराने हेतु एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका  no 8409461488 है जिसपर वे जल जमाव की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए swachh gaya app निम्न प्रकार है https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gmc.grievances.app  जिस पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं
267
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *