- इनर व्हील का नारा है पर्यावरण बचाना है – अमृता कुमारी
अशोक वर्मा
मोतिहारी :समाज सेवा के क्षेत्र में अपने विशेष कार्यों के कारण प्रसिद्धि को प्राप्त इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की अध्यक्ष कुमारी अमृता की अध्यक्षता में देवराहा बाबा चौक के पास इनर व्हील का ब्रांडिंग किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कुमारी अमृता, सचिव पुतुल सिन्हा, ,आई एस ओ नीलम वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम, पीपी धीरा गुप्ता, पीपी निशा देवा पीपी आशा सिंह , चार्टर ट्रेजर लोकिता कुमारी, ने
मिलकर ऑटो रिक्शा चालकों को इनर व्हील चिन्ह लगा चाबी रिंग, टी-शर्ट एवं इनर व्हील चिन्ह लगा गमछा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुमारी अमृता ने कहा कि इनर व्हील क्लब जो महिलाओं के द्वारा चलाया जाता है एवं समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाती है तथा हर किसी की मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहती है। वहीं सचिव पुतुल सिन्हा ने बताया कि हम लोगों को हर वर्ष एक गोल मिलता है जिसके अनुसार हम पूरे साल कार्य करते हैं। इस महीने हम लोगों को अपनी संस्था इनर व्हील का ब्रांडिंग करना है जो आज हम संस्था का चिन्ह लगा सामान उपहार स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित सभी सदस्याओं के साथ मिलकर इनर व्हील चिन्ह लगा स्लोगन सभी ऑटो रिक्शा पर लगाया गया ,जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्लोगन चिपकाया गया। क्लब की एडिटर आबिदा शमीम ने कहा ,कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है।यह तभी सफल होगा ,जब हम सब इसके प्रति जागरूक होंगे इसी उद्देश्य से आज इनर व्हील का स्लोगन” इनर व्हील का नारा है” “पर्यावरण बचाना है”!जिसे सभी ई -रिक्शा पर चिपकाया जा रहा है। जिससे सभी नगरवासी जागरूक हो एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। देवराहा बाबा आश्रम के सचिव एवं समाजसेवी राम भजन जी को पीपी आशा सिंह, एवं पीपी धीरा गुप्ता ने इनर व्हील चिन्ह लगा चाबी रिंग एवं गमछा देकर सम्मानित किया। मंदिर के पुजारी दिलिप जी
को पीपी निशा देवा, सीनियर मेंबर उषा कमल, बिंदु गुप्ता ने
इनर व्हील चिन्ह लगा चाबी रिंग एवं गमछा देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए संस्था की चार्टर ट्रेजर लोकिता कुमारी ने देवराहा बाबा मंदिर के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा,
सचिव राम भजन एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मनीषा प्रसाद, सीमा गुप्ता, निशा प्रकाश, नीलम कुमारी, नीलू श्रीवास्तव, रागिनी कुमारी, प्रियंका सिंह, सिमरन विशाल, दीपा गुप्ता, कुमकुमशुक्ला, रंभा श्रीवास्तव, सरिता जयसवाल, तृप्ति सिंह आदि उपस्थित थीं।
