खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड का है जहां एक बार फिर शराब कारोबारीयों के मंसुबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा है जिसमें तहखाना बनाकर शराब कारोबारी शराब की तस्करी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही है। वही पुलिस ने इस कार्यवाही में 1080 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है साथ ही दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थीं कि एक ट्रक के अंदर बने तहखाने में छुपा कर रखे गए विदेशी शराब की बड़ी खेप सकरा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। जिसके बाद पुरे मामले से अपने वरीय अधिकारी को अवगत कराते हुए सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा एनएच 28 पर घेराबंदी कर वहां से एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया।
जांच करने पर उक्त ट्रक के अंदर बने तहखाने से 1080 लीटर विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया। साथ ही दो लोगो को भी गिरफ्तार किया गया है।
159