बेतिया में बाइक पर बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, विडियों हुआ वायरल

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड का है जहां रविवार को दोपहर में थाना क्षेत्र के सतभीड़वा नानोसती मझौलिया मुख्य मार्ग स्थित नथु पासवान के घर के दरवाजे से एक बाइक पर सवार दो युवक खसी चुराकर भाग रहे थे। युवकों को ग्रामीणों ने लगभग एक किलोमीटर बाइक से पीछा कर चीनी मिल गेट के समीप दबोच लिया। फिर लोगो द्वारा उनकी जमकर पिटाई की गई। वही अब पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुचकर दोनों युवकों को अपने हिरासत में ले लिया। चोरी कर भाग रहे दोनों युवकों की पहचान पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना अंतर्गत दुधियावा सरेया बाजार स्थित केदार साह का पुत्र मिथलेश कुमार एवं रघुनाथ गिरी का पुत्र सिंकु गिरी के रुप में हुई है। बकरी मालिक नथू पासवान ने बताया कि कड़ी धूप के कारण हम लोग घर मे थे।  खसी को बाहर दरवाजे पर बांध रखे थे। तभी दो बाइक सवार आए और खसी उठाकर चल दिये। बगल के लोग की नजर पड़ी तो चिल्लाये तब एक बाइक से इनलोगों का पीछा किया तो मील गेट के पास दोनो को पकड़ा गया। मामले में इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बकरी मालिक नथु पासवान द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में कार्यवाही कर दोनों को जेल भेजा जाएगा। वही क्राइम खबर इस वायरल विडियों की पुष्टि नही करता है।

222
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *