मुजफ्फरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद शुक्रवार को दाता कंबल शाह के मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले वे बाबा गरीब नाथ मंदिर पहुंचे थे, जहां पूजा-अर्चना की। बता दें कि अजय निषाद बीजेपी से सांसद थे, लेकिन टिकट कटने के बाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
अजय निषाद ने कहा कि हम लोग सभी धर्म को मानने वाले नेता हैं। जीत के लिए सभी का समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा की 2020 में तब्लीगी जमात के खिलाफ दिए गए मेरे बयान से लोग नाराज हैं। मैंने बहुत पहले कोरोना काल के दौरान यह बयान दिया था, उस दौरान लोग परेशान थे। पार्टी की ओर से बयान देने को कहा गया था। इस दौरान भूल से यह बयान दिया था। इस बयान से किसी को कोई तकलीफ है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
आपको बता दे कि 12 मई 2020 को अजय निषाद ने तब्लीगी जमात के सदस्यों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तब्लीगी जमात के सदस्यों ने पूरे देश में कोरोना फैलाया है। इसकी वजह से आज स्थिति गंभीर हो गई है। कोरोनो संक्रमण फैलाने वालों से आतंकवादियों की तरह निपटा जाना चाहिए।
वही आपको बता दे कि एक समुदाय के लोग इस बयान को लेकर अजय निषाद से नाराज चल रहे थे जिसके कारण कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचने पर अजय निषाद के द्वारा करीब 30 किलोमीटर का रोड शो किया था जिस दौरान एक समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा उनका विरोध किया गया था और उन्हे काले झण्डे भी दिखाए गए थे।
266