बिहार में बारात देखने गई नाबालिंग से दो युवकों ने किया रेप

1 Min Read

मामला बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले का है जहां जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया की वह गांव में बारात देखने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक ने पहले उसे नशा खिलाया। उसके बाद बाइक पर लेकर गया और रेप किया।

इसके बाद घर के पास छोड़ कर भाग गया। पहले उसे पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल लेकर गए फिर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बता दे कि पीड़िता अब भी बेहोश है। वहीं थानाध्यक्ष शंकुतला कुमारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

203
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *