बिहार : होली में खपाने के लिए प्याज की आड़ में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read

मोतिहारी पुलिस ने एक प्याज लदे पिकअप में बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस लगातार पूछताछ की जा रही है। घटना के बारे में मुफ्फसिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रिया जयसवाल को गुप्त सूचना मिली कि एक प्याज लदे एक पिकअप से शराब की खेप जा रही है।

सूचना मिलने के साथ ही एसपी कांतेश मिश्रा को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पिकअप का पीछा करना शुरू किया गया। इस दौरान पिकअप को मनरेगा पार्क के पास रोक कर उसकी तलाशी ली गई। जहां पुलिस को देख कर ड्राइवर घबरा गया, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया।

जिसके बाद पुलिस पिकअप को लेकर थाना लेकर आई, जहां प्याज को उतारा गया। जिसके बाद ढाला के अंदर बने तहखाने को खोला गया तो उसके नीचे से 39 कार्टून विदेशी शराब के साथ 226 फ्रूटी बरामद किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष रिया जयसवाल ने बताया कि तस्कर शराब की खेप लेकर मधुबन के लिए रवाना हुआ था। गिरफ्तार चालक की पहचान बंजरिया थाना निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। जबकि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजन कुमार अपनी कार से उसकी लाइजनिग कर रहा था। दोनों से पूछताछ की जा रही हैं। वही इस रैकेट से जुड़े अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

178
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *