गया। गया जी जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर बिहार राजस्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारी अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और विभागीय बैठकों में लिए गए निर्णयों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतनमान में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, सेवा संपुष्टि, लिपिकीय सहायता, कार्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा क्षेत्र भ्रमण भत्ता सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
गौरतलब है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 02 जून 2025, 04 जुलाई 2025 तथा 07 मई 2026 को आयोजित बैठकों में कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। विभागीय कार्यवाही में इन मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है। इसके बावजूद मांगों के पूर्ण अनुपालन को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है।
आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय स्तर पर निर्णय लिए जाने के बाद भी जब तक उनका वास्तविक अनुपालन नहीं होगा, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। कर्मचारियों ने बिहार सरकार एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
अब देखना यह होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है और विभागीय बैठकों में लिए गए निर्णयों को कब तक धरातल पर लागू किया जाता है।
गया जी जिला मुख्यालय के धरना स्थल से राकेश मिश्र उपिस्थति थे।
13