मधुमेह जागरूकता अभियान के छठे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई संगोष्ठी

Live News 24x7
2 Min Read
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी मधुमेह से बचाव की जानकारी, लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
अशोक वर्मा।
मोतिहारी  : जन संवाद मंच, सुगौली की ओर से संचालित विश्व मधुमेह जागृति सप्ताह के छठे दिन गुरुवार को मोतिहारी के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिश्चियन चर्च, छतौनी, मिशन चौक एवं नगर के अन्य स्थानों पर लोगों को मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के नेतृत्वकर्ता डॉ. प्रमोद स्टेफेन ने मिशन चर्चगेट पर लोगों को संबोधित करते हुए मधुमेह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बीमारी के प्रति सतर्कता, नियमित जांच और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम प्रकाश स्टेफेन, डॉ. प्रवीण स्टेफेन एवं डॉ. लिली स्टेफेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मधुमेह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मिशन चौक के बाद जागरूकता रथ प्रोफेसर अजय नारायण अग्रवाल के भवानीपुर जिरात स्थित आवास पर पहुंचा, जहां मधुमेह जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में कुशुम मसीह ने, जो स्वयं मधुमेह से पीड़ित हैं, अपने अनुभव साझा करते हुए बीमारी से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रोफेसर अजय नारायण अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मधुमेह पर प्रकाशित पुस्तक पढ़ी है और उसमें बताए गए सिद्धांतों का कुछ हद तक पालन भी करते हैं। उन्होंने पुस्तक को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने चाहिए।
उन्होंने अभियान से जुड़े सभी आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मधुमेह जैसी बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की पहल समाज के लिए बेहद उपयोगी है।
42
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *