गया जी।”गया जी” के लाल मंगल महरौर को बिहार रणजी ट्रोफी टीम का कप्तान बनाये जाने के उपलक्ष्य मे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया है ।ज़िसमे शहर के गणमान्य लोग तथा क्रिकेट प्रेमी शामील रहे हैं , आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह( अशोक दा) ने की मंगल महरौर को कप्तान बनाये जाने पर ख़ुशी जाहीर करते हुए उन्होने कहा की ये पुरे गया ज़िले के लिए गर्व की बात है की “गया जी” के लाल मंगल महरौर को भारत के सबसे बड़े क्रिकेट प्रतियोगता मे बिहार का नेतृत्व करेगा ,वही विजय कुमार सिन्हा ने बताया की मंगल बचपन से ही अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते आया है।अखिलेश सिंह बोले की मंगल महरौर के इस उपलब्धि से गया जी के युवा खेलाडी़ को अच्छा करने का प्रेरणा मिलेगा एवं डॉ जियाउर रहमान बोले कि मंगल अभी आईपीएल एवं और बड़े टीम का हिस्सा बनेंगे इस अवसर पर मंगल महरौर के कोच अविनाश सिंह,विजय सागर(चिंटू) ,दीपक सिंह, संतोष छोटे, धानांजय यादव,अरूण यादव, ,शरीफ,गौरव सिरमौर ,दीपक दीपू ,अविनाश टींकु और काफी संख्या मे यूथ क्रिकेट आकादमी के बच्चे उपस्थित रहे हैं।
31