जीकेसी की बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां पूरी, एक नवंबर को जुटेंगे पदाधिकारी

Live News 24x7
2 Min Read
पटना : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक आगामी एक नवंबर को ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल, किदवईपुरी, पटना में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, जिला इकाइयों की सक्रियता, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर निर्भर करती है। बिहार में जीकेसी को और अधिक व्यापक एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट कर उसकी सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उन्नति के लिए प्रभावी पहल करना है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। जीकेसी सामाजिक सरोकारों के साथ कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को केवल राज्य मुख्यालय तक सीमित न रखकर जिला और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष सह ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों और सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा के साथ सदस्यता अभियान को गति देने, जिला इकाइयों को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
श्री अभिषेक ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव देने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
144
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *