चार दिनों की बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, पांच बच्चों के सिर से छिनी छत

Live News 24x7
1 Min Read

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र की हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगाड़ी गांव के वार्ड संख्या 21 में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। बीती रात करीब 11 बजे सैदुल्लाह उर्फ ननक आलम का झोपड़ीनुमा एवं करकटनुमा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। घर गिरने के दौरान एक महिला अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मलबे में दब गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को संभाला।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार गांव में लोगों से मांगकर बच्चों का भरण-पोषण करने को मजबूर है। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के ही समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने पीड़ित परिजन को चावल, तेल ,दाल, साबुन,नमक, सर्फ आदि ने मदद किया है।

29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *