गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज द्वारा *ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल, गया के किंडरगार्टन* के नन्हे-मुन्नों के लिए जन्माष्टमी के अवसर पर *फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। बच्चे *कृष्ण, राधा और गोपियों* के मनमोहक रूप में सजे तथा आकर्षक प्रॉप्स के साथ सुंदर रोल-प्ले प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
*“संस्कारों से जुड़ें नन्हे कदम, तो संस्कृति का भविष्य होता है उज्ज्वल।”* प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं जन्माष्टमी के महत्व से जोड़ने के साथ उनमें आत्म-अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करना था। उत्कृष्ट वेशभूषा एवं रोल-प्ले के लिए बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी बच्चों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं हैं।
*अध्यक्ष मधु प्रिया* ने कहा, “ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के साथ उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को निखारती हैं।” *सचिव स्नेहा* शाही ने कहा, *“त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को संस्कार, सद्भाव और अपनी विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे संस्कार ही एक बेहतर समाज की नींव रखते हैं।”
*“संस्कृति की जड़ें मजबूत हों, तो भविष्य की शाखाएँ भी सशक्त होती हैं।
22