माह के चतुर्थ मंगलवार को सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का किया जाएगा आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
  • विद्यार्थी सहयोग शिविर का जिला में पहला आयोजन 25.08.2026 को जिला के 57 शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा
  • विद्यार्थी सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर विद्यार्थी कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकते हैं
  • परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा
    सात निश्चय- 3 के अंतर्गत “सबका सम्मान- जीवन आसान” के लक्ष्य को दृष्टिपथ पर रखते हुए विद्यार्थियों के लिए दिनांक 25.8.2026 से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को सभी सरकारी शैक्षिक संस्थानों यथा विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पैरामेडिकल महाविद्यालय, नर्सिंग स्कूल, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावास, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावास, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावास, कस्तूरबा गांधी छात्रावास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नेत्रहीन मुकवधिर विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। चतुर्थ मंगलवार को अवकाश घोषित होने की स्थिति में यह शिविर अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जाएगा।
  राज्य सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा विद्यार्थी सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। दिनांक 25.08.2026 का विद्यार्थी सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला के कुल 57 संस्थानों में आयोजित कराया जाएगा।
 विद्यार्थी सहयोग शिविर को लेकर आज पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में संबंधित पदाधिकारी, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की विस्तृत एवं तकनीकी जानकारी दी गई एवं स्पष्ट कर दिया गया की विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के 10 दिन के अंदर इसका निष्पादन करना होगा अन्यथा प्रथम स्पष्टीकरण ऑनलाइन माध्यम से स्वत ही हो जाएगा। हर हाल में पोर्टल पर/शिविर में प्राप्त परिवाद का समाधान 30 दिनों के अंदर करना होगा।
     विद्यार्थी सहयोग पोर्टल/ विद्यार्थी सहयोग शिविर में शैक्षणिक सुधारो के संबंध में प्राप्त सुझावों को सरकारी विभाग द्वारा प्रशासी विभाग द्वारा समेकित किया जाएगा और वैसे सुझाव जो उपलब्ध योजनाओं के अधीन लागू किया जा सकते हैं उन्हें विभागीय स्तर से निर्धारित अवधि में लागू किया जाएगा और शेष सुझावों पर उच्च स्तरीय शिक्षा सुधार समिति द्वारा विचारों परांत निर्णय लिया जाएगा।
   विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निस्तारित किए गए शिकायतों से क्षुब्ध/ असंतुष्ट होने पर संबंधित शिकायतों की सुनवाई माननीय मुख्यमंत्री बिहार के स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को निर्धारित राज्य स्तरीय शिविर कार्यक्रम में की जाएगी।
   विद्यार्थी सहयोग शिविर से संबंधित सभी पर प्रकार की तैयारी की अनुसरण एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तर पर श्री मुकेश कुमार सिंहा अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण, सुश्री निधि कुमारी वरीय उप समाहर्ता पूर्वी चंपारण,श्री राजन कुमार
 गिरी जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण की एक समिति का गठन किया गया है।
21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *