मझौलिया : पंचायत सरकार भवन में ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं, डीएम ने शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बिहार सरकार के निर्देश पर ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड की जौकटिया, माधोपुर, डुमरी एवं रुलही पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। माधोपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, एसडीएम विकास कुमार, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी एवं मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन से ही जाति, आय, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत होगी तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। डीएम ने जौकटिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कर्मियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साइबर अपराध को लेकर डीएम ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

38
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *