गया कॉलेज, गया में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Live News 24x7
5 Min Read
  • स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण कराता है – प्राचार्य 
गया, गया कॉलेज, गया में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मारक पार्क में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ है। इसके पश्चात गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने राष्ट्रध्वज फहराया  है सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया है।ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं एन  सी सी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई है। एन सी सी कैडेट्स की शानदार परेड ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया है। एन सी सी के एन ए ओ डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. प्रियंका राय ने कैडेट्स का नेतृत्व किया है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने सभी शिक्षको, शिक्षकेतर कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी सहित सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
प्राचार्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गया कॉलेज ने भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई है। उन्होंने बताया कि गया कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम-2026 का सफल आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को गया कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ लाइव संवाद किया है। उन्होंने कहा कि गया कॉलेज अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
प्राचार्य ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ गया कॉलेज के विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कार्य करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा अपने महाविद्यालय, राज्य और देश का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने  प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की यात्रा में सभी से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपील की है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी के दौरान ‘हर घर तिरंगा सम्मान यात्रा’ भी निकाली गई जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर डॉ पिंटू कुमार ने उपस्थित होकर शिक्षकों का हौसलावर्धन किया है। तिरंगा यात्रा गया कॉलेज के गेट संख्या-1 से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से गुजरते हुए गया कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में समाप्त हुई है। यात्रा में बड़ी संख्या में एन एस एस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया है।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन बी एड . विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने किया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ विभा सिंह, सचिव,डॉ आनंद कुमार, बर्सर डॉ मारकंडे पांडे, बड़े बाबू संतोष सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार एवं सचिव दुर्गेश सुमन के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
अंत में गया कॉलेज परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *