- देश की आजादी में असंख्य लोगों ने कुर्बानियां दीं जिसकी वजह से आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं।- प्राचार्य
गया जी।जगजीवन महाविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की भारी संख्या में उपस्थित थी। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मो. अयूब ने अपने संबोधन में कहा कि
देश की आजादी में असंख्य लोगों ने कुर्बानियां दीं जिसकी वजह से आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं।
यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज के दिन वतन पर मर-मिटने वालों की स्मृति को हम नमन करते हैं। प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि हमारा महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस महाविद्यालय से पढ़े हुए विद्यार्थी देश-दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और कॉलेज का मस्तक ऊंचा करने में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि महाविद्यालय में पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है, जिसका समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के संस्थापक एवं जमीनदाता बालेश्वर प्रसाद को भी स्मरण किया है।
आज के इस राष्ट्रीय त्योहार में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के छात्रों एवं एनसीसी के कैडेट्स ने बहुत मेहनत एवं लगन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड का आयोजन किया है।
महाविद्यालय के लिए आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा कि एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया जिसका निर्देशन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया है। यह नाटक युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने के लिए एवं उन्हें नशे की विसंगतियों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर प्रो. पूर्णेंदु कुमार, डॉ. अनुरानी, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु कुमार सुधांशु, डॉ. अंकना, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शिवकुमार रविदास, रवि रंजन, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. निरुपमा कुमारी, डॉ. नारायण कुमार, डॉ. एजाज़ असलम, डॉ. प्रियंका सिन्हा, डॉ. सत्येंद्र सिंह चंद्र, डॉ. शोभा के अलावे शिक्षकेत्तर कर्मियों में राजीव कुमार भास्कर, मो. जफर, राजेश कुमार, अनिल कुमार, मो. परवेज़, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
16