गार्गी उद्यमी सखी सावनमहोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम

Live News 24x7
3 Min Read
अनूप नारायण सिंह।
पटना। लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी चैप्टर की ओर से आयोजित गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और बिहार की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और हुनर का प्रदर्शन किया, वहीं कजरी, लोकनृत्य, कथक, सावन कॉन्टेस्ट और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।महोत्सव का उद्घाटन लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक आईपीएस विकास वैभव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार का सपना तभी साकार होगा, जब महिलाएं आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि गार्गी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि ज्ञान, जिज्ञासा, तर्क और नेतृत्व की भारतीय परंपरा का प्रतीक हैं।
विकास वैभव ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार से लगभग चार लाख लोग जुड़े हैं, जिनमें 40 हजार से अधिक महिलाएं हैं। बिहार के 20 जिलों में 41 गार्गी पाठशालाएं संचालित हो रही हैं और वर्ष 2028 तक गार्गी पहल को बिहार की प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि महिला उद्यमिता को शहरों तक सीमित रखने के बजाय गांवों और जमीनी स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। गार्गी चैप्टर महिलाओं को प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, बाजार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।महोत्सव में गार्गी महिला उद्यमिता सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. पूनम आनंद, सुरूचिका सिंह, सुशीला देवी, इंदु अग्रवाल, हेमा देवी, कश्मीरा सिंह, आभा सिन्हा, जयन्ती सिन्हा, मिताली मुखर्जी, राखी सौरव सिंह और अमृता सिंह फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी सहित कई प्रमुख महिलाएं शामिल रहीं।सावन कॉन्टेस्ट में सोनिका को प्रथम गार्गी देसी बिहारन, संभवी साजल को द्वितीय गार्गी सावन दिवा और कन्नू त्रिपाठी को तृतीय गार्गी वॉइस ऑफ बिहार चुना गया। मिथिला, मगध और भोजपुर की सांस्कृतिक विरासत को विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मोहन कुमार झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीर अहमद, इंजीनियर कुमार राहुल तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह रोहित कुमार अरवल सैम अहमद समद खान सहित गार्गी एवं लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़े पदाधिकारी, उद्यमी, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजन में गार्गी टीम की मुख्य समन्वयक शैरीन एरम, पटना चैप्टर की समन्वयक नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, अंजलि भारद्वाज सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि, अंजलि भारद्वाज और नम्रता कुमारी ने किया। सामूहिक कजरी नृत्य के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *