नोएडा 15 अगस्त अशोक वर्मा
नोएडा के मैन दादरी रोड सूरजपुर में संचालित डॉक्टर अंजु वर्मा मेमोरियल क्लीनिक परिसर मे स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. बच्चों के प्रतिभा को देखकर सभी हतप्रभ रह गए. नन्हे नन्हे बच्चे तिरंगा लिए कई रोचक एवं मनोरंजक प्रस्तुति दिए. अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर आभा वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जो हमारे लिए एक नई अनुभूति एवं खुशियों का सौगात लेकर आता है, प्रति वर्ष हम लोग यहां कोई ना कोई आयोजन करते आ रहे हैं. बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकलना हमारा मुख्य उद्देश्य होता है. बच्चे बहुत उत्साह से भाग लेते हैं और एक से एक सुंदर गीत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लेते हैं. कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर आभा वर्मा एवं अतिथि गणों ने बच्चों को पुरस्कृत किया .
24