अनूप नारायण सिंह।
पटना। बिहार के शिक्षा जगत में एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है। बिहार शिक्षा महोत्सव 2026 के नाम से राज्य का अब तक का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर आगामी 9 जनवरी 2026 को पटना के होटल पाटलिपुत्र एक्जोटिक में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बिहार के हजारों छात्रों के लिए करियर और शिक्षा के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।इस महोत्सव में देश भर के 100 से अधिक शीर्ष इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट एवं विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस के प्रतिष्ठित संस्थान और यूनिवर्सिटियाँ भाग लेंगी। जिसमें मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद Gniot नोएडा एसजीटी गुड़गांव Niet ग्रेटर नोएडा रीट रुड़की ईस्ट प्वाइंट बेंगलुरू ने अपनी सहमति प्रदान की है एक ही छत के नीचे छात्रों को काउंसलिंग, एडमिशन गाइडेंस, स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी से लेकर भविष्य की शिक्षा योजनाओं तक हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मोहम्मद वसीम अहमद, मनोज शर्मा अनिल कुमार मोहम्मद फैज अकरम, मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद साजिद, सुशील कुमार पांडे, विवेक सौरभ और नदीम अहमद ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। आयोजकों ने बताया कि बिहार के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कई प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञ, एडमिशन काउंसलर, कैरियर गाइडेंस एक्सपर्ट और ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। यह आयोजन न केवल छात्रों को सही दिशा देगा, बल्कि राज्य के शिक्षा परिदृश्य को भी एक नई ऊर्जा और पहचान प्रदान करेगा।बिहार शिक्षा महोत्सव 2026 बिहार में शिक्षा के क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा, व्यापक और प्रभावशाली आयोजन माना जा रहा है, जिसकी ओर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
49