गोपाल साह उच्च विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक स्वर्गीय  उपेन्द्र झा की पोती शिवांगी झा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी  : ग्राम सोरपनिया, थाना पचपकड़ी निवासी स्वर्गीय उपेंद्र झा की पौत्री  शिवांगी झा ने मेडिकल,नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। शिवांगी झा जिले के जाने-माने पत्रकार नरेंद्र झा के बड़े भाई उपेंद्र झा की पौत्री है । बाल्यकाल  से ही शिवांगी का अध्ययन में  जुनून था ।वर्तमान आधुनिक मोबाइल युग में भी शिवांगी सिर्फ पढ़ाई पर केंद्रित  थी और उसने अपने लक्ष्य को हासिल कर न सिर्फ अपने मां-पिता परिवार का नाम रोशन किया बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम  उसने रोशन किया। ठीक ही कहा गया है कि स्व अध्यन,लगन और जुनून हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। शिवांगी घर पर ही अपनी पढ़ाई  की और सफलता प्राप्त की है। शिवांगी की इस सफलता पर पूरे झा परिवार में खुशी है। गांव में भी हर्ष है और लोग बधाइयां दे रहे हैं।

269
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *