केंद्रीय टीम ने जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Live News 24x7
3 Min Read
  • डिजिटाइजेशन सुविधाओं का किया मुआयना
  • जनसाधारण से ही स्वास्थ्य सुविधाओं का पूछा हाल
वैशाली। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने गुरुवार को तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम सदर अस्पताल सहित गोरौल पीएचसी और अन्य जगहों पर गई। सदर अस्पताल में केंद्रीय टीम का स्वागत नर्सिंग की छात्राओं और सिविल सर्जन ने पुष्प गुच्छ देकर किया। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नवनिर्मित अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का हाल जनसाधारण के बीच जाकर पूछा। केंद्रीय टीम से आई डॉ जोया अली रिज़वी, डीसी न्यूट्रीशन एंड एडोलसेंट हेल्थ ने स्कैन एंड शेयर, आभा आईडी, भव्या की कार्यशैली से संबंधित जानकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों से ली। इसके बाद उन्होंने ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी सहित सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था का मुआयना किया। गोरौल पीएचसी भ्रमण के दौरान एनसीडी पोर्टल पर जांच के दौरान नाम चढ़ाने की प्रक्रिया, लेबर रूम के कार्य को देखा और आईईसी मटेरियल की सराहना की। तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में डॉ जोया अली रिज़वी, डॉ असमा भटनागर, डीएस एनयूएचएम डॉ रिया भारद्वाज, कंसल्टेंट न्यूट्रीशन डिविजन शामिल थी। डॉ जोया ने अपने विजिट के दौरान निःशुल्क चश्मा एवं आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया।
टीकाकरण स्थल पर पैरासिटामोल रखने की सलाह:
डॉ जोया ने मॉडल अस्पताल के टीकाकरण सत्र पर शिशुओं के हो रहे टीकाकरण पर एएनएम से तकनीकी जानकारी ली। किस महीने में शिशुओं को कौन सा टीका लगेगा और कौन से सावधानी बरतनी है, के संबंध में पूछा। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए पड़ रहे किशोरियों को एचपीभी टीकाकरण को देखा और लाभुकों से बात की।
आईएमएस एक्ट के तहत नवजातों को फीडिंग कराने का निर्देश:
सदर अस्पताल मुआयना के दौरान डॉ जोया एनआरसी केंद्र गई। वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों से वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एनआरसी के कर्मियों से आईएमएस एक्ट के तहत नवजातों को फीडिंग कराने का निर्देश दिया। अभिभावकों को उन्होंने स्तनपान और संस्थागत प्रसव के महत्व को बताया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, एसपीओ चाइल्ड हेल्थ डॉ बी पी राय, उप निदेशक विमलेश कुमार, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, डीसीएम निभा रानी सिंहा, डीएमएंडई ऋतुराज, आरबीएसके डीसी डॉ शाइस्ता, पिरामल के प्रतिनिधि, सीफार प्रतिनिधि अमन आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
161
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *