अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के चर्चित आध्यात्मिक व्यक्तित्व डॉ0 शम्भूनाथ सीकरीया चक्रवती सम्राट धर्म विभूषण, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे बताया कि मोदी के ग्यारह साल, ग्यारह अजूबो का रहा
डॉक्टरेट के मानक उपाधि प्राप्त नगर के जाने-माने उद्योगपति एवं B.Ed कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर शंभू नाथ सीकरीया ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की भारत के लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी वरदानन बनकर आए हैं। त 78 वर्षो में जिस कार्य को किसी ने नहीं किया उसे माननीय नरेंद्र मोदी जी ने करके दिखाया है। आज उनके नेतृत्व में भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा है और हर भारतीय का सीना आज चौड़ा हुआ है ।विश्व मे भारत का स्थान आज काफी ऊंचा हुआ है ।डॉक्टर सीकारीया ने कहा कि 11 वर्ष का जो समय बीता उस समय में उन्होंने 11 ऐसे अजूबे कार्य किये है जिससे वे हमेशा अमर रहेंगे और दुनिया में उनकी पहचान कायम रहेगी । 1. भरत वंश के भारत (आर्यावर्त) को अंग्रेजी शब्द इंडिया से मुक्त कर भारत वर्ष के नाम से हमारी सांस्कृतिक पहचान दी , तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कार्य हुआ है उससे भारत का गौरव झंडा विश्व में लहराया है। 2. भारत को विश्व की सर्वोच्चय अर्थव्यवस्था के करीब लाने का प्रयास अंतिम चरण में हैं, तथा देश की राजनिति एवं देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर कानून का राज और अनुशासन कायम करने का कार्य किया है। 3. तीन दिनों में पाकिस्तान को घुटने के बल झुका दिया, तथा ऑटोमिक एनर्जी पर प्रहार करने का साहस दिखाकर विश्व का पहला देश बना। 4. तीन तलाक को समाप्त कर हमारी माताओ, बहनो को हलाला से मुक्ति एवं न्याय दिलाने का कार्य किया, तथा अल्पसंख्यक भाईयो को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव कर कम्प्यूटर से सुसज्जित कर मदरसो को संचालित करने का कार्य किया । 5. धारा 370 हटाकर काश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल यात्रा से जोड़ने का काम किया। जिसके लिए विश्व के सबसे ऊँचे एफील टावर से ऊँचा चिनाब पुल बनाकर, माँ वैष्णव देवी और काश्मीर के सपने को पूरा किया और विश्व में अपनी विरासत को अनजाम दिया।
6. ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण एवं कृष्ण जन्मभूमि तथा काशी ज्ञानवापी को मुक्त करने का कार्य कर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित किया हैं।
7. समुन्द्र में 6000 वर्ष पहले की डूबी हुई द्वारिका नगरी की खोज कर द्वारिका नगरी एवं द्वारिकाधीश के दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होनें द्वारिका की खोज की और राम और कृष्ण के नकारने वालो के मुँह पर तमाचा मारा।
8. हमारी संस्कृति के पुरयोद्धा भगवान शिव, राम और कृष्ण से संबंधित जो भी महत्वपूर्ण चीजें हैं। उनकी खोज कर समुद्र से बाहर लाने का प्रयास जारी हैं।
9. भारत अत्याधुनिक हथियार बनाने में आत्म निर्भर होकर विश्व में पहले स्थान पर पहुँचा।
10. आतंकवाद से ग्रस्त पूरे विश्व को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए की गई कार्रवाई अति सराहणीय और अंतिम चरण में है।
11. पच्चीस करोड़ से अधिक जनसंख्या को गरीबी रेखा से उपर लाने और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त अनाज देने हर घर में नल-जल योजना, गाँव से शहर तक सड़को का निर्माण, सभी को मुफ्त ईलाज की सुविधा, हर घर में उज्जवला गैस योजना, शिक्षा को उच्च सूत्रीय बनाने के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा सुलभ बनाने के लिए रेलवे और सड़को का जाल बिछाने कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो अत्यन्त सराहनीय है।
इसके अलावा इतने कार्य है जिसको पुस्तक में संकल्लन करना होगा। पिछले 78 वर्ष बनाम 11 वर्षो के अंदर जो 11 कार्य किये गये है। वह विश्व में अजूबा है। और यह मोदी है तो मुमकिन है ,इसलिए आम जनता जातीवाद, धर्मवाद, पार्टीवाद से उपर उठकर राष्ट्रहित में मोदी जी का समर्थन करें। ताकि भारत सोने की चिड़िया बन सकें,तथा हम अपनी आने वाली पीढ़ी को नया भारत सौपकर उनके सपनो को साकार करें।
153
