विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर छात्राओं को किया गया जागरूक

Live News 24x7
2 Min Read
  • माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि यह एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है – संध्या कुमारी 
  • मासिक धर्म मायने रखता है आइए इसके बारे में बात करें
मोतीहारी : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिले अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों, विद्यालयों, एंव ए.एन.एम. स्कूल में मासिक धर्म के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया साथ हीं मासिक धर्म के समय क्या-क्या सावधानियाँ रखनी है इसकी जानकारी स्कूली छात्राओं क़ो दी गईं।इस सम्बन्ध में डीसीएम नन्दन झा ने बताया की चकिया प्रखण्ड अंतर्गत ए.एन.एम. स्कूल एवं गर्ल्स उच्च विद्यालय साथ हीं सदर प्रखण्ड अंतर्गत गोढ़वा गर्ल्स उच्च विद्यालय के छात्राओं क़ो स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी के नेतृत्व में मासिक धर्म स्वच्छता
विषय पर चर्चा किया गया, सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। उन्होंने कहा ‘माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि यह एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी किशोरियों को माहवारी के दौरान गरिमा और आत्मविश्वास के साथ रहने के लिए आवश्यक जानकारी और साधन मिलें।साथ हीं 100 से अधिक छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण एवं किशोरियों के बीच प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतियोगिता करवाया गया।वहीं जिला प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया के अमित कुमार के द्वारा सभी छात्राओं को मासिक धर्म क्यूँ जरूरी है इसपर प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ हीं मासिक धर्म में स्वच्छता क्यूँ जरूरी इसपर विस्तार पूर्वक बताया गया|
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी, प्रतिभा कुमारी स्टाफ नर्स एवं प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक, आशा, जिला प्रतिनिधि पी.एस.आई. इंडिया, सी3, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक, सी.एच.ओ. एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, आशा फैसिलिटेटर, आशा और  सी 3 जिला प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
146
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *