हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के छात्र प्रकोष्ठ का गया में प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन; गांधी मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च।

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी। हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्लुअर के छात्र प्रकोष्ठ, गया जिला द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन और शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दे पर दिए गए बयान के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया गया है।
छात्र प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी पार्टी एआई और आधुनिक तकनीक के समर्थन में है। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि गया जिला एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा है और विकास की नीति का समर्थन करता है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला है। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट आफिस तक पहुंचा है। वहां धरना-प्रदर्शन के बाद पुतला दहन कर कार्यक्रम का समापन किया गया है।
इस अवसर पर छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सत्यम युवराज, साथ ही में जिला प्रवक्ता  दिवाकर कुमार , जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला प्रवक्ता सचिन कुमार, सुमित कुमार और नवनीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *