बेटियों को मिला सुरक्षा कवच: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

Live News 24x7
3 Min Read
  • सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: प्रधानमंत्री ने किया देशव्यापी आगाज, मोतिहारी में भी शुरू हुआ टीकाकरण
  • कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: मोतिहारी एमसीएच भवन में पहले दिन 9 बच्चियों को लगा टीका
​मोतिहारी। देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए आज का दिन यादगार हो गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के उद्घाटन के बाद, स्थानीय स्तर पर भी इसका शंखनाद किया गया।
​जिले में भव्य शुभारंभ:
​मोतिहारी के एमसीएच भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने फीता काटकर इस विशेष टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत कुमारी निकिता के टीकाकरण से हुई। टीकाकर्मी एएनएम नवनीता कुमारी एवं हर्षिता कुमारी ने टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की, जबकि निश्चय कुमार एवं अपूर्व द्वारा तत्काल पोर्टल पर डेटा अपडेट किया गया। पहले दिन कुल नौ बच्चियों को यह सुरक्षा कवच प्रदान किया गया।
​14-15 वर्ष की बच्चियों के लिए ‘वन-शॉट’ सुरक्षा:
​सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका वर्तमान में 14 से 15 वर्ष की आयु की बच्चियों को दिया जा रहा है। अगले तीन महीनों तक यह टीका सदर अस्पताल मोतिहारी के साथ-साथ सभी पीएचसी और एसडीएच में उपलब्ध रहेगा। यह एक ‘सिंगल डोज’ (केवल एक बार) दिया जाने वाला टीका है, जो पूरी तरह सुरक्षित है। तीन माह के विशेष अभियान के बाद, इसे नियमित टीकाकरण (आर आई) सत्रों में शामिल कर लिया जाएगा। ​”यह टीका बच्चियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से सुरक्षित रखेगा। अभिभावकों को बिना किसी डर के अपनी बेटियों का टीकाकरण कराना चाहिए।”
कार्यक्रम में डीएस डॉ. एसएन सत्यार्थी, गावी क्षेत्रीय संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. सुनील कुमार, प्रबंधक श्री दुबे, रूपेश मिश्रा, एसएमसी नवीन कुमार, नरोत्तम कुमार और गुंजन कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डब्ल्यूएचओ टीम से नरोत्तम कुमार, राकेश कुमार झा, संजय वर्मा, सुजीत कुमार, अनिल कुमार और सुमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
6
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *