राज कुमार गुप्ता के निधन पर रौनियार वैश्य समाज मर्माहत

Live News 24x7
2 Min Read
​गया। शहर के जाने-माने समाजसेवी, अधिवक्ता और रौनियार वैश्य समाज के प्रमुख स्तंभ राज कुमार गुप्ता का मंगलवार की रात्रि को अचानक हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही गया शहर के संपूर्ण रौनियार वैश्य समाज और व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह स्वराजपुरी रोड, गया के निवासी थे।
​दिवंगत राज कुमार गुप्ता अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और बेदाग सामाजिक छवि के लिए जाने जाते थे। वे रौनियार वैश्य समाज ट्रस्ट गया जी के संरक्षक, मौजी लाल अनाथालय ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी, श्री रौनियार वैश्य दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक और रौनियार वैश्य भवन के कार्यकारिणी सदस्य सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। समाज के प्रति उनका समर्पण और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी शैली सदैव याद रखी जाएगी।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार समेत भाजपा नेताओं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरी शोक-वेदना व्यक्त की है।
 विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। रौनियार वैश्य भवन के अध्यक्ष जगत किशोर,राजू कुमार गुप्ता, भाजपा नेता प्रेम सागर ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमर यादव, भाजपा नेता ऋषि कुमार लोहानी वार्ड पार्षद दीपक कुमार चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार, राजेश कुमार बबलु, राहुल महाजन, जगत किशोर गुप्ता जे पी,आशिष आनन्द,रोहित कुमार गुप्ता नई गोदाम , अशोक कुमार गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, चेम्बर्स आफ कामर्स के बिहार प्रदेश के सदस्य,
अमिताभ कुमार उर्फ संजू, रेनू रानी रौनियार, रिंकी गुप्ता,ममता गुप्ता आदि समाज के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। बुधवार को दोपहर बाद विष्णुपद स्थित शमशान घाट में इनकी अंत्येष्टि की गई है।
12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *