गया जी। पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले ऑनलाइन पिंडदान और पिंडदान के नाम पर चलाए जा रहे टूरिज्म पैकेज को लेकर विवाद तेज हो गया है। गयापाल समाज और 14 सैया गयापाल समिति ने बुधवार को विष्णु पद मंदिर मे प्रेस वार्ता कर इसका विरोध किया है,
पंडा समाज ने कहा कि गया में पिंडदान सनातन परंपरा और शास्त्रीय विधि से होता है, जिसमें श्रद्धालु की स्वयं मौजूदगी महत्वपूर्ण है। समाज ने 25 से 51 हजार रुपये तक के कथित पैकेज पर सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक कर्मकांड को कारोबार नहीं बनाया जाना चाहिए।
पंडा समाज ने श्रद्धालुओं से ऑनलाइन पिंडदान और निजी पैकेज के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही कहा कि व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो जरूरत पड़ने पर कोर्ट का रुख किया जाएगा।
38