प्राचार्य ने किया खिलाड़ियों का सम्मान : कबड्डी के मैदान में गया कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

Live News 24x7
3 Min Read
गया जी।अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में गया कॉलेज, गया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। टीम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल, अनुशासन, संघर्ष एवं टीम भावना का परिचय दिया है।
प्रतियोगिता में गया कॉलेज की टीम ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई और उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
*प्राचार्य ने किया खिलाड़ियों का सम्मान*
गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्रा ने उपविजेता कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गया कॉलेज खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
दीपक कुमार (कप्तान), सागर कुमार, रूपेश, रोहित, सनी, पीयूष कुमार, विक्की, अंकित, प्रवीण एवं विकम।
एथलेटिक्स सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गया कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। कबड्डी टीम की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं है।
पीटीआई अंजनी कुमार ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। उपविजेता की यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर प्रदान करने की। गया कॉलेज की टीम आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
इस अवसर  प्रधान सहायक संतोष कुमार सिंह एवं  सभी गया कॉलेज परिवार की ओर से पूरी कबड्डी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं हैं।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *