बिहार में 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, बेगूसराय और सिवान के पूर्व DM को भी मिली नई पोस्टिंग; देखें पूरी लिस्ट

Live News 24x7
1 Min Read
 बिहार सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का तबादला किया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अध‍िसूचना जारी की है।कुल 6 आईएएस को नई जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके तहत नवादा एवं कैमूर की उप विकास आयुक्‍त को भी बदल दिया गया है। पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्‍ज्‍वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।
वहीं पदस्‍थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीकांत शास्‍त्री को पशुपालन निदेशक की जिम्‍मेदारी दी गई है।  इससे पूर्व वे बेगूसराय डीएम के पद पर थे। वहां से पिछले सप्‍ताह की उनका तबादला किया गया था।  सिवान के जिलाध‍िकारी रहे 2017 बैच के आईएएस अध‍िकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।  पदस्‍थापन का इंतजार कर रहे 2018 बैच के IAS ऑफ‍िसर न‍िति‍न कुमार सिंह अब माध्‍यम‍िक श‍िक्षा के निदेशक बनाए गए हैं।
44
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *