राखी का धागा केवल रिश्तों को नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी के बंधन को भी मजबूत करता है- मधु प्रिया

Live News 24x7
3 Min Read
गया जी। रक्षाबंधन पर रिश्तों से आगे बढ़कर नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश
गया है। “राखी का धागा केवल रिश्तों को नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी के बंधन को भी मजबूत करता है।” इसी भाव को आत्मसात करते हुए ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल एवं जी.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिजनों से अलग समाज के उन महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों को राखी बांधी, जो राष्ट्र और समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अनूठी पहल के तहत विद्यार्थियों ने मेडिवर्स अस्पताल, रामपुर थाना, सीआरपीएफ कैंप, बिलिकिंट वेयर हाउस तथा अतरी विधानसभा स्थित विधायक  रोमित कुमार के आवास पर पहुंचकर राखी बांधी और रक्षाबंधन के पर्व की वास्तविक भावना—सम्मान, अपनत्व एवं सामाजिक एकता—का संदेश दिया।
अतरी के विधायक  रोमित कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा ही उनके सशक्त भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। पोस्ट ऑफिस के वरिष्ठ *एसएसपी श्री अंशुमान वेदांती ने छात्राओं को निर्भीक एवं आत्मविश्वासी बनने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया है। वहीं सीआरपीएफ कमांडेंट उत्तम सिंह ने छात्राओं को साहसी बनने और अपने मन एवं शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां अपनी क्षमता और आत्मविश्वास के बल पर नारी शक्ति का सशक्त प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।
क्लब/विद्यालय की अध्यक्ष श् मधु प्रिया ने कहा, “रक्षाबंधन का यह प्रयास बच्चों को रिश्तों से आगे बढ़कर समाज के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी का भाव सिखाता है।” सचिव  स्नेहा शाही ने कहा, “जब हमारी बेटियां सम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज की सेवा करने वालों को राखी बांधती हैं, तो यह पर्व सच्चे अर्थों में नारी सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का उत्सव बन जाता है।”
इस अवसर पर डॉ. सादिया सूरी, श्रीमती शाज़िया हबीब, डॉ. तेजस्विनी नंदन एवं अनामिका भूषण सहित विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं। इस पहल ने विद्यार्थियों को यह सीख दी कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व भी है।
55
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *