पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने की घोषणा सराहनीय निर्णय : संजीव साह

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा। 
मोतिहारी : पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती को सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा के लिए प्रभारी मंत्री माननीय श्रवण कुमार जी , माननीय मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी जी को हृदय से धन्यवाद। आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार अधिकारी परिवार समिति मोतिहारी मिसकॉट सत्याग्रह पॉइंट स्थित बाबू देवीलाल शाह के बंगला,  पर पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती मनाई गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा जिला अध्यक्ष श्री केके पाठक और राज्य अध्यक्ष डॉक्टर अमरनाथ जी डॉक्टर चंदन जायसवाल, चंचल कुमार के साथ संजीव शाह अनेक लोग उपस्थित थे। सब ने पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित राजकुमार शुक्ल के साथ श्री राम दयाल शाह और बाबू देवीलाल शाह  के किए गए अथक प्रयासों को याद किया। चंपारण सत्याग्रह के इन योद्धाओं ने जिस तरह प्रयत्न करके चंपारण के किसानों के दुखड़े को महात्मा गांधी तक पहुंचाया तथा उन्हें मोतिहारी बुलाकर चंपारण सत्याग्रह के लिए उन्हें जिस तरह से तन मन धन से मदद किया उसे चंपारण की धरती और यह देश और सारा संसार कभी नहीं भूलेगा । पंडित रामचंद्र राजकुमार शुक्ला की डायरी के आधार  पर बहुत विस्तार से चर्चा की गई।
सब ने बहुत हर्ष व्यक्ति किया कि पंडित राजकुमार शुक्ला को उनकी जयंती के माध्यम से अब राष्ट्रीय स्तर पर  हर वर्ष याद किया जा सकेगा
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *