खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहांमुजफ्फरपुर के नारौली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बीच सड़क पर चलते कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा कार जल कर राख हो गया गनीमत यह रही की इस भयावह हादसा से पहले गाड़ी में बैठे सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जिसके बाद सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरी कार जल कर राख हो गई
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के नारौली चौक के समीप का है जहां आज एक कार जो मुजफ्फरपुर से ढोली की तरफ जा रही थी और बताया जा रहा है कि उस कार में 2 महिला 2 बच्चा और एक ड्राइवर सवार था इसी बीच अचानक चलती कार में बीच सड़क पर आग लग गई जिसके बाद ड्राइवर की सूझबूझ से तत्काल गाड़ी को रोक दिया गया और कार में बैठे सभी पांच लोग सुरक्षित निकल गए और फिर देखते ही देखते आग ने पूरे कार को अपने आग़ोश में ले लिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरी कार जल कर राख हो गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया
मामले को लेकर मुसहरी थाने की पुलिस के द्वारा बताया गया है की मुसहरी थाना क्षेत्र के नारौली चौक पर एक कार में अचानक आग लग गई हालांकि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं वहीं सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है फिलहाल आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है
21