Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। आज जिलाधिकरी सौरभ सुमन यादव ने अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा के साथ सदर अंचल मोतिहारी का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान दाखिल- खारिज, परिमार्जन, E-मांपी ,LPC प्रमाण पत्र, सरकारी भूमि अतिक्रमणवाद की समीक्षा की गई और आरटीपीएस काउंटर की जांच की गई। आरटीपीएस काउंटर पर जांच के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादित आवेदनों के संधारण को देखा गया एवं इससे संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकरी के द्वारा दाखिल- खारिज के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया। सरकार के विकास कार्यों हेतु जमीन आवंटन में तेजी के निर्देश दिये गए।
अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अंचल पंजी के संधारण में कमी पाई गई। इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
60